फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार तीसरा आरोपी अमर सिंह भी गिरफ्तार

विज्ञापन
फरीदाबाद किशोरी हत्याकांड के तीसरे आरोपी अमर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया । - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। थाना खेड़ीपुल क्षेत्र से लापता किशोरी की हत्या के बाद शव को गांव कबूलपुर खादर में यमुना किनारे दफनाने के मामले में फरार तीसरे आरोपी को भी क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच ने अमर सिंह को पलवल से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शव दफनाने के लिए गड्ढा खोदने को फावड़ा और कस्सी अमर सिंह ही खरीदकर लाया था।
विज्ञापन

नहर पार हनुमान नगर निवासी 16 वर्षीय एक किशोरी 30 अगस्त को लापता हो गई थी। किशोरी के पिता के अनुसार वह घर से दिन में करीब 12.15 बजे परचून का सामान लेने के लिए निकली थी और उसके बाद लौट कर नहीं आई। किशोरी के पिता की शिकायत पर खेड़ीपुल पुलिस ने उसके अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था। इस मामले में किशोरी के परिजनों ने ही वसीम नाम के आरोपी को पकड़कर पूछताछ की तो उसने हत्या का राज उगल दिया। परिजनों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वसीम ने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद शव को यमुना किनारे खादर क्षेत्र में दफना दिया था। हत्या में प्रदीप और अमर सिंह भी शामिल थे। इस आधार पर पुलिस ने प्रदीप को भी गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अमर सिंह फरार था।
क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 ने बृहस्पतिवार को फरार अमर सिंह को पलवल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि अमर सिंह कबाड़ का काम करता है। शव को दफनाने के लिए गड्ढा खोदने के लिए वह ही भूपानी क्षेत्र से फावड़ा और कस्सी खरीदकर लाया था। पुलिस उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। वहीं प्रदीप और वसीम पांच दिन की पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। किशोरी के शव का पोस्टमार्टम पीजीआई रोहतक में करवाया गया था। पुलिस उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें