फरीदाबाद। दिवाली के त्योहार को लेकर जिले के राजकीय विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में स्कूलों में दीपक मेकिंग प्रतियोगिता कराई गई। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई। बच्चों ने रंगों, सजावट और अलग-अलग डिजाइनों की मदद से सुंदर दीपक तैयार किए। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को त्योहार की परंपराओं और दीपावली के महत्व से भी परिचित कराया गया। संवाद