फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ब्रेक बेल्ट टूटने से मैकेनिक के ऊपर गिरी क्रेन, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पाखल गांव की कंपनी में लिफ्ट क्रेन ठीक करते समय हुआ हादसा, कंपनी के खिलाफ लापरवाही के आरोप में प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। धौज थाना क्षेत्र के पाखल गांव स्थित एक कंपनी में बुधवार सुबह क्रेन ठीक करते समय हुए हादसे में मैकेनिक संजय वर्मा (26) की दर्दनाक मौत हो गई। क्रेन का ब्रेक बेल्ट टूटने से उसका एक हिस्सा संजय के ऊपर आ गिरा। गंभीर चोट लगने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। संजय की फरवरी में शादी होनी थी और परिवार में इसकी तैयारियां शुरू होने वाली थीं, लेकिन हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।


संजय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया का रहने वाला था। वह फरीदाबाद में ग्रीनफील्ड के पास दयाल नगर में किराये पर रहता था और जगदंबा क्रेन सर्विस में मैकेनिक के तौर पर काम करता था। बुधवार सुबह वह कंपनी की ओर से पाखल गांव स्थित एक कंपनी में लिफ्ट क्रेन ठीक करने गया था। इसी दौरान क्रेन का ब्रेक बेल्ट टूट गया और उसका एक हिस्सा संजय के ऊपर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मृतक के बड़े भाई अजय वर्मा ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब 12 बजे हादसे की सूचना मिली। वह मौके पर पहुंचे तो संजय की मौत हो चुकी थी। संजय दो भाइयों में बीच का था और उसकी एक बहन भी है। परिवार के अन्य सदस्य गांव में रहते हैं। पांच नवंबर को छठ पूजा के लिए संजय की ट्रेन थी और फरवरी में उसकी शादी तय थी। परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि संजय के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। कंपनी के खिलाफ लापरवाही के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें