फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: निर्माण स्थल पर खोदे गड्ढे में पानी भरने से तीन मकानों में आईं दरारें

विज्ञापन
विज्ञापन
स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी में चल रहा है बहुमंजिला इमारत का काम
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी में निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत के पास बारिश का पानी जमा होने के बाद आसपास के तीन मकानों में दरारें आने से 10 परिवारों की चिंता बढ़ गई है। प्रभावित परिवारों का कहना है कि मकानों की दीवारों में दरारें बढ़ती जा रही हैं और हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। एहतियात के तौर पर लोगों ने कुछ दीवारों को जैक और ईंटों के सहारे टिकाया है।

स्थानीय निवासी संध्या, विजय मदान और राजेश जैन ने बताया कि कॉलोनी में एक बहुमंजिला इमारत का निर्माण चल रहा है। हाल में हुई लगातार बारिश के कारण निर्माण स्थल पर खोदे गए गड्ढे में पानी भर गया। इसके बाद आसपास की मिट्टी खिसकने और जमीन धंसने लगी। स्थानीय लोगों के अनुसार, इसका असर पास स्थित मकानों की नींव पर पड़ा और तीन मकानों की दीवारों में जगह-जगह गहरी दरारें दिखाई देने लगीं।
विज्ञापन



डर के कारण ठीक से सो नहीं पा रहे

पीड़ित परिवारों ने बताया कि मकानों में दरारें आने के बाद से उनका सामान्य जीवन प्रभावित हुआ है। रात के समय परिवार के सदस्य डर के कारण ठीक से सो नहीं पा रहे हैं। लोगों को आशंका है कि यदि दोबारा तेज बारिश हुई और निर्माण स्थल पर पानी जमा हुआ तो जमीन और धंस सकती है। इससे मकानों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन


निगम से तकनीकी जांच की मांग

प्रभावित परिवारों ने नगर निगम से निर्माण स्थल और आसपास के मकानों की तत्काल तकनीकी जांच कराने की मांग की है। लोगों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा और जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई। मामले को लेकर सेक्टर-31 थाना पुलिस को भी शिकायत दी गई है। कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से निर्माण कार्य की जांच, प्रभावित मकानों का निरीक्षण और पानी निकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो स्थिति गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें