फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अमेरिकी नीतियों के विरोध में सीपीआई-सीपीएम का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति के नाम सीटीएम अंकित कुमार को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। अमेरिका की नीतियों के विरोध में गुरुवार को सीपीआई और सीपीएम के कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम सीटीएम अंकित कुमार को ज्ञापन सौंपा गया।

प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका विरोधी नारे लगाते हुए वेनेजुएला की चुनी हुई सरकार के समर्थन में आवाज उठाई। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि अमेरिका वेनेजुएला के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप कर उसकी संप्रभुता को चुनौती दे रहा है।
विज्ञापन




इससे पहले सुबह प्रदर्शनकारी नेता व पार्टी कार्यकर्ता सेक्टर-12 स्थित राजस्थान भवन के सामने एकत्र हुए, जहां एक विरोध सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता सीपीआई नेता बेचू गिरी ने की, जबकि संचालन सीपीएम के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने किया।



सभा को संबोधित करते हुए सीपीआई के जिला सचिव आरएन सिंह ने कहा कि अमेरिका वेनेजुएला के प्राकृतिक संसाधनों पर कब्जा जमाने के उद्देश्य से वहां की चुनी हुई सरकार के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है, जो अंतरराष्ट्रीय कानूनों के खिलाफ है। वहीं सीपीएम नेता शिवप्रसाद और नवल सिंह तथा सीपीआई नेता रामप्रसाद ने संयुक्त रूप से कहा कि किसी भी देश की निर्वाचित सरकार को बलपूर्वक हटाने या दबाव में लेने की कोशिश उसकी संप्रभुता पर हमला है।
विज्ञापन



सभा के बाद प्रदर्शनकारी लघु सचिवालय पहुंचे, जहां उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका। सभा के समापन पर सीपीआई नेता बेचू गिरी ने कहा कि अमेरिका द्वारा भारत पर लगाया गया 50 प्रतिशत का टैरिफ भी चिंताजनक हैं। उन्होंने मांग की कि भारत सरकार को अमेरिका पर दबाव बनाकर वेनेजुएला के मामलों में हस्तक्षेप बंद कराने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें