फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डकैती और मारपीट के आरोपी को अदालत ने दी नियमित जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। महिला के जूते के शोरूम में डकैती और मारपीट के आरोपी देव शर्मा उर्फ जतिन को अदालत ने नियमित जमानत दे दी है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार की अदालत ने आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड न होने और मुकदमे में देरी की संभावना को जमानत का आधार माना। पुलिस के अनुसार, यह घटना 31 अक्तूबर 2021 की रात करीब 9:15 बजे हुई थी। पीड़ित शशि बाला के शोरूम में गौरव, सौरभ त्यागी और उनके 10-15 साथियों ने डकैती की थी। आरोपियों ने महिला से मारपीट कर पिस्तौल दिखाकर नकदी और सोने का मंगलसूत्र छीना था। इस मामले में 2 नवंबर 2021 को प्राथमिकी दर्ज हुई थी और देव शर्मा को 6 दिसंबर 2021 को गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने एक लाख रुपये के जमानती बांड और हर सुनवाई पर पेश होने की शर्त पर जमानत मंजूर की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें