फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शादी का कार्ड बांटने जा रहे दंपती की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पति के साथ गोठड़ा से बड़खल गांव स्थित अपने घर जा रही थी महिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सैनिक कालोनी रोड पर पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दंपती शादी के कार्ड बांटने गोठडा गांव से बड़खल आ रहे थे। सूचना पाकर अनखीर चौकी प्रभारी व महिला के परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस ने घटना के बाद से फरार डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव बड़खल निवासी फिरदौस की शादी सोहना के गोठड़ा गांव निवासी जमशेद के साथ हुई थी। दोनों के छह बच्चे हैं। फिरदौस का भाई सलमान उसके साथ गोठड़ा गांव में ही रहता है। 12 मई को सलमान की शादी होनी है। फिरदौस अपने पति जमशेद के साथ बाइक पर सवार होकर सलमान की शादी के कार्ड बांटने बड़खल गांव आ रही थी। मंगलवार शाम करीब पांच बजे फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड से सैनिक कालोनी मोड पर पेट्रोल पंप के सामने डंपर की टक्कर से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में भिजवा दिए हैं। हादसे के दौरान महिला ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। दोनों की मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें