फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू नहीं हो सका 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। एक मई से जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यस्क कोविड-19 से बचाव का टीकाकरण कराने से पहले पंजीकरण के लिए बुधवार को देर रात तक जूझते रहे। बुधवार शाम चार बजे से कोरोना पंजीकरण किया जाना था। दिन भर टीकाकरण पंजीकरण के लिए लोग सक्रिय रहे। हालांकि देर तक जूझने के बाद भी पंजीकरण शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन

60 वर्ष से अधिक के लोगों को भी हुई थी परेशानी
जिले में एक मार्च से 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग लोगों व 45 से 59 साल तक के बीमार लोगों को वैक्सीन लगाने का महाअभियान शुरू किया गया था। इसके लिए भी को-विन पोर्टल पर अपडेट किया जाना था। हालांकि यह ऑनलाइन पोर्टल काम नहीं कर सका। ऐसे में लोगों ने ऑन द स्पॉट ही टीकाकरण कराया। ऐसी ही समस्या अब युवाओं के सामने आ रही है।
पोर्टल स्लो होने और नंबर लिंक न होने से हुई दिक्कत
पंजीकरण के लिए पहले दिन ही लोग परेशान दिखे। को-विन पोर्टल काफी स्लो रहा। इससे रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने में काफी लंबा समय लगने से परेशानी रही। लोग अपना मोबाइल नंबर पंजीकरण के लिए अपडेट करते रहे, लेकिन कोई ओटीपी न होने से परेशानी रही। पंजीकरण का प्रयास कर रहे 33 वर्षीय सतपाल ने बताया कि वे कई बार टीकाकरण के पंजीकरण का प्रयास किया। यमुना किनारे रहने वाले देवेंद्र ने बताया कि टीकाकरण के लिए उसके क्षेत्र में नेटवर्क ही काफी कम होता है। ऐसे में इंटरनेट के जरिये पंजीकरण नहीं हुआ। मलेरना के केशव बताते हैं उनको अपने दो बेटों का पंजीकरण करवाना है, लेकिन टीकाकरण के लिए जैसे ही ओटीपी मांगी जाती है तो उसमें काफी लंबा समय लगता हैं। जिसके बाद दोबारा प्रक्रिया शुरू की। कई बार यह प्रक्रिया दोहराने के बाद भी पंजीकरण नहीं हो सका।
विज्ञापन

वर्जन-
18 वर्ष से अधिक की उम्र वाले व्यस्कों के लिए अभी टीकाकरण अभियान की शुरूआत होनी है। आने वाले दिनों में यह रफ्तार पकड़ेगा। प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक केंद्रों पर टीकाकरण किया जाए। - डॉ. रणदीप सिंह पुनिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें