फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आस्ट्रेलियाई अवार्ड के लिए निगम अभियंता का प्रस्ताव चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के 20 अभियंता को करेंगे प्रशिक्षित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सीवरेज ट्रीटमेंट की आस्ट्रेलियाई तकनीक का प्रशिक्षण लेकर आए फरीदाबाद नगर निगम के कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान के प्रस्ताव को आस्ट्रेलिया अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। इसके लिए उन्हें 5000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (भारतीय मुद्रा लगभग पौने तीन लाख रुपये) की ग्रांट मिलेगी। इस राशि से वह प्रदेश के 20 अभियंताओं को फरीदाबाद एसटीपी की नई तकनीक के बारे में प्रशिक्षित करेंगे। आस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रालय की ओर से पर्यावरण के लिए बेहतर कार्य करने वालों के लिए आस्ट्रेलियन अवार्ड्स के नाम से एक पुरस्कार दिया जाता है। यह अवार्ड अलग-अलग देशों में प्रदूषण को हटाने के लिए कार्य करने वालों के लिए होता है। सभी देशों से उनके पर्यावरण पर कार्य करने वाले आईएएस अधिकारियों, इंजीनियरों या अन्य अधिकारियों को इसके लिए चयनित किया जाता है। वर्ष 2023 के लिए भारत से कुछ अधिकारियों में से फरीदाबाद नगर निगम के कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान के सुझावों और कार्यों के लिए उन्हें चयनित किया गया।
विज्ञापन

3 अक्तूबर 2023 से लेकर 12 नवंबर के बीच नितिन कादियान को आस्ट्रेलिया में जाकर इन कार्यों के लिए प्रशिक्षण का मौका मिला। वहां से लौटकर आने के बाद उन्होंने पर्यावरण के लिए कार्य करने के लिए एक प्रोजेक्ट बनाकर आस्ट्रेलिया में प्रस्तुत किया। वर्ष 2025 में आस्ट्रेलिया देश में आयोजित किए गए दो दिवसीय सेमिनार-सह-प्रशिक्षण कार्यशाला के अंदर नितिन कादियान के प्रस्ताव को ऑस्ट्रेलिया पुरस्कार 2025 के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें