फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन को किया जाए पेटेंट मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्वदेशी जागरण मंच कोरोना वैक्सीन के पेटेंट पर रोक लगाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा। बीके चौक पर मंच के पदाधिकारियों ने पोस्टर-बैनर लेकर शांति मार्च निकाला। पदाधिकारियों ने कहा कि टीकों पर बड़ी कंपनियों के पेटेंट के कारण ये सभी को सुलभ रूप से उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जबकि ये मानव जीवन का अधिकार है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुछ कंपनियों को पेटेंट से मुनाफा कमाने के लिए अधिकार देकर करोड़ों लोगों के जीवन से खेल किया जा रहा है। हमारी मांग है की कोरोना वैक्सीन को पेटेंट मुक्त किया जाए। स्वदेशी जागरण मंच के विभाग से सह संयोजक कुणाल राज गोयल ने बताया के फरीदाबाद के बाबा सूरदास गोशाला सेक्टर-37, पुराना फरीदाबाद, सेक्टर-15 मार्केट, सेक्टर-9, वाईएमसीए चौक, चावला कॉलोनी बल्लभगढ़, बोहरा स्कूल रोड, घंटाघर चौक, आंबेडकर चौक, नीमका गांव, नवादा गांव, तिगांव, फतेहपुर बिल्लौच, सेक्टर-55 के राजकीय आदर्श संस्कृति विद्यालय, भगत सिंह पार्क सेक्टर-55, सेक्टर-56, एयर फोर्स रोड, संजय कॉलोनी, बाबा दीप सिंह चौक, हार्डवेयर चौक, बीके चौक आदि 25 थानों पर लगभग 300 कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर व बैनर लेकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर सतेंद्र सौरोत, कुणाल राज गोयल, अमरदीप सिंह, डॉ. कृष्णकांत उपाध्याय, राजेंद्र शर्मा, जितेंद्र कुमार, दुर्गेश कश्यप, धर्मवीर सिंह, रविंद्र, सरदार गुरमीत सिंह, रामवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें