फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण में स्वास्थ्य कर्मियों की वरीयता खत्म

विज्ञापन
corona vaccination in faridabad - फोटो : PTI
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना बचाव के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण में दी जाने वाली वरीयता खत्म कर दी गई है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य कर्मियों को पहले चरण के टीकाकरण के लिए अंतिम मौका दिया गया। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को 25 सेशन में 1102 फ्रंट लाइन वर्कर और स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. रमेश ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना बचाव का पहला टीका लगाने के लिए बृहस्पतिवार को अंतिम मौका दिया गया था। पहले यह समय सीमा 20 फरवरी थी। बाद में इसे बढ़ाकर 25 फरवरी कर दिया गया। बचे हुए स्वास्थ्य कर्मियों को पहली डोज लगाने के लिए मौका नहीं दिया जाएगा। उन्हें आम लोगों के साथ ही टीका लगवाना होगा। कई बार जागरूक करने के बाद भी जिले के 15 फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों ने टीकाकरण नहीं कराया है। वह पहली डोज लेने से वंचित रह गए हैं।
डॉ. रमेश ने बताया कि 85 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण हो चुका है। बृहस्पतिवार को 284 लोगों ने टीकाकरण की पहली डोज ली। वहीं, 818 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज दी गई। कुल 64 स्वास्थ्य कर्मियों और 220 हेल्थ वर्कर ने टीके की पहली डोज लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें