फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला में नहीं मिला कोरोना का नया स्ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला में नहीं मिला कोरोना का नया स्ट्रेन
विज्ञापन

फरीदाबाद। युनाइटेड किंगडम (यूके) से लौटी 30 वर्षीय महिला में कोरोना का नया स्ट्रेन नहीं मिला है। रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणदीप पूनिया ने इसकी पुष्टि की। वहीं, शुक्रवार को कोविड रिपोर्ट में भी महिला की निगेटिव रिपोर्ट मिल चुकी है। रविवार को महिला को निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। महिला यूएस से लौटी थी, लेकिन हवाई यात्रा के दौरान यूके में कुछ देर का ठहराव रहा। दिसंबर के पहले सप्ताह में फरीदाबाद लौटी महिला में कुछ दिन बाद दी कोरोना की पुष्टि हुई थी। शुरुआती दौर में महिला को होमआइसोलेट किया गया था। विदेश से लौटे लोगों पर निगाह रखने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए डॉ. राजेश श्योकंद ने बताया कि अब तक 195 लोग यूके से फरीदाबाद लौटे हैं। इसमें से किसी भी व्यक्ति में नए स्ट्रेन की पुष्टि नहीं हुई है। केवल एक महिला को संदिग्ध माना गया था। रविवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद जिनोम स्ट्रेन में परिवर्तन नहीं मिला। ऐसे में चिंता की स्थिति नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें