फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मामले 25 हजार के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमितों के मामले जिले में अब 25 हजार के पार हो चुके हैं। शुक्रवार को 270 नए मामले सामने आए। एक मरीज की मौत और 167 के स्वस्थ होने की पुष्टि भी स्वास्थ्य विभाग ने की है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सेक्टर-10 निवासी 50 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत बीते 24 घंटों में हुई है। अब तक कुल 200 ऐसे मरीज हैं जिनकी मौत का कारण कोरोना के अलावा अन्य बीमारियां रहीं। वहीं, 46 ऐसे मरीज हैं जिनकी मौत का कारण स्पष्ट रूप से कोरोना रहा। जिले में अब तक कुल 246 मरीजों की मौत हो चुकी है।
कुल 25013 संक्रमितों में से अब तक 23582 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। मौजूदा समय में जिले में 1185 मामले उपचाराधीन हैं। इनमें से 296 अस्पतालों में दाखिल हैं, जबकि 889 को होम आइसोलेशन में हैं। अस्पताल में भर्ती 42 रोगियों की हालत गंभीर है। इनमें से 10 का इलाज वेंटिलेटर पर जारी है। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि इस समय प्रति एक लाख की आबादी पर 13 हजार 713 सैंपल लिए जा रहे हैं। सैंपलिंग का पॉजिटिव रेट 10.1 प्रतिशत बना हुआ है। अभी तक 2 लाख 46 हजार 850 सैंपल लिए हैं। शुक्रवार को 2039 नए सैंपल लिए गए हैं, इनमें से 320 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें