फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 कोरोना संक्रमितों की मौत, 1537 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग ने 1537 नए कोरोना संक्रमित मिलने की पुष्टि की है। हालांकि एक दिन में 9 मरीजों की मौत भी हो गई। वहीं 1332 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 82,806 हो गई है। इनमें से 67,908 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी तक जिले में 550 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में फिलहाल 14,348 कोरोना संक्रमित मरीज सक्रिय हैं। इसमें से 1622 अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 12,726 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में 712 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, जबकि 164 को वेंटिलेटर पर रखा गया है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रामभगत ने बताया कि बृहस्पतिवार को 4875 नए सैंपल लिए गए हैं। अभी 2245 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 82 प्रतिशत हो गया है। वहीं एक्टिव केस रेट 17.2 प्रतिशत बना हुआ है।
पांच दिन में 15870 लोगों को लगी वैक्सीन
फरीदाबाद। कोरोना वैक्सीन टीकाकरण अभियान जिले में लगातार जारी है। इसके तहत बृहस्पतिवार को भी 18 से 44 साल के आयु के युवाओं को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया। एक मई से 5 मई तक जिले में 15870 लोगों को टीका लगाया गया है। पहले दिन 18 से 44 साल तक की उम्र के लोगों को टीके नहीं लगाए गए थे। उस दिन इस आयु वर्ग से ऊपर के केवल 632 लोगों को टीका लगाया गया था। 2 मई को चार केंद्रों पर 18 से 44 साल तक की उम्र के लोगों को टीका लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस दिन 474 लोगों को टीका लगाया गया। 3 मई को 5333, 4 मई को 7374 लोगों को टीके लगे। वहीं, 5 मई को 2057 लोगों को टीका लगाया गया। हालांकि बृहस्पतिवार को टीकाकरण को रफ्तार दी गई और 40 से अधिक केंद्रों पर टीकाकरण के सेशन आयोजित किए। संवाद
विज्ञापन

पहले चरण में मिली हैं केवल 30 हजार डोज
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रमेशचंद ने बताया कि 18 से ऊपर की आयु के लोगों का टीकाकरण करने के लिए पहले चरण में 30 हजार डोज मिली हैं। उसी के हिसाब से रोजाना सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर सेशन आयोजित कर टीके लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब जल्द ही वैक्सीन की नई खेप आने की उम्मीद है, उसके बाद टीकाकरण रफ्तार दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें