फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण से पीड़ित दो मरीजों की सोमवार को मौत हो गई। वहीं 24 घंटों में 279 नए मामले चिन्हित किए गए हैं। इस दौरान 253 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 16137 पहुंच चुका है। इनमें से 14179 स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल 1754 मरीज उपचाराधीन हैं। 193 मरीजों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सेक्टर-55 निवासी 50 वर्षीय महिला व एनआईटी-5 निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की बीते 24 घंटों में मौत हो गई। दोनों को दीर्घकालीन बीमारियां थीं। वे स्वास्थ्य विभाग के अधीन उपचाराधीन थे। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने 279 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की। ये मामले घरुआ, अरोड़ा, भीकम कालोनी, नीमका, बुआपुर, सेक्टर-88, 3, 70, 62, 16, 15, 23, मुजैड़ी, जवाहर कालोनी, अटाली, आदर्श नगर, सेक्टर-29, भूड़ कॉलोनी, अमर नगर, कृष्णा नगर आदि क्षेत्रों से संबंधित रहे। फिलहाल 1754 मरीज उपचाराधीन हैं। इसमें से 349 अस्पताल व अन्य 1405 घरों में उपचाराधीन हैं। अस्पताल में भर्ती 61 मरीजों की हालत गंभीर है। इनमें से 6 वेंटिलेटर पर हैं। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि फिलहाल एक लाख की आबादी पर 9303 सैंपल लिए जा रहे हैं।