फरीदाबाद। कोरोना संक्रमितों की संख्या मौजूदा समय में कम बनी हुई है। हालांकि केंद्र ने कई राज्यों में नए मरीजों की संख्या में इजाफा होने पर अलर्ट जारी कर दिया है। इसे लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट है। रविवार को जिले में दस नए मरीज मिले, जबकि आठ मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को सेक्टर 45, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, सेक्टर 15, सेक्टर 8, स्प्रिंग फिल्ड कॉलोनी में नए मरीज मिले हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 46430 हो गई है। इसमें से 45 958 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक 416 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 56 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें से 11 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। शेष 45 मरीज होम आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं।
एक मरीज की हालत गंभीर है। वह वेंटिलेटर पर है। पिछले 24 घंटे में 1012 नए नमूने लिए गए हैं। अभी 689 नमूने की रिपोर्ट आना बाकी है। अब तक 533420 नमूने लिए गए हैं। कोरोना का रिकवरी रेट 99 प्रतिशत बना हुआ है।
- डॉ. रामभगत, कोविड नोडल अधिकारी