फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को 248 लोगों ने हराया, 173 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना को 248 लोगों ने हराया, 173 नए संक्रमित
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में रोजाना मिलने वाले नए कोरोना मरीजों की संख्या पिछले दिनों की तुलना में काफी कम हो गई हैं। मंगलवार को भी स्वास्थ्य विभाग ने 173 नए मरीजों की पहचान की है। वहीं 248 मरीजों ने कोरोना को मात देकर घर लौट गए। मंगलवार को रिकवरी दर सबसे अधिक 97 फीसदी रहा। कोरोना संक्रमण के दौरान कभी भी रिकवरी रेट 96 फीसदी से ऊपर नहीं पहुंचा था।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एनआईटी पांच में रहने वाले 60 वर्षीय संक्रमित की मौत हुई है। अब तक 386 लोग कोरोना से अपनी जान गवां चुके हैं। जिले में 44259 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 42932 स्वस्थ हुए हैं। अब जिले में 941 सक्रिय मामले बचे हैं। इनमें से 190 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं और 751 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। अस्पतालों में भर्ती 37 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। सात मरीज वेंटिलेटर पर हैं। कोरोना के मामले अब 93 दिनों में दोगुने हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि मंगलवार को 2095 सैंपल लिए गए। इनमें से 1510 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। अब तक 379583 सैंपल लिए जा चुके हैं। प्रति एक लाख की आबादी में 21087 सैंपल लिए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील कि की कोरोना संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है। इसलिए लोग सावधानी बरतें, जरूरी काम हो तभी घर से निकलें। भीड़भाड़ वाले जगह पर जाने से बचें। इसके अलावा मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें। ऐसा करने से कोरोना संक्रमण से आसानी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें