फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित प्रिंसेस पार्क सोसाइटी में स्वास्थ्य विभाग और आरडब्ल्यूए के संयुक्त तत्वावधान में कोरोना टीकाकरण शिविर लगाया गया। इसमें केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर देश में 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक ‘टीका उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य अधिकतम योग्य लाभार्थियों का टीकाकरण करना है। उन्होंने योग्य लोगों से टीका लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक योग्य लाभार्थियों का टीकाकरण करना चाहिए और स्वास्थ्य संसाधनों का लाभ लेना चाहिए।
इस मौके पर भाजपा खेल प्रकोष्ठ जिला प्रभारी वीरपाल पहलवान, भाजपा महामंत्री युवा मोर्चा गोल्डी अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष मनीष बत्रा, मडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र, युवा मोर्चा के छात्र विवेक चंदीला, आरडब्ल्यूए के प्रधान विनोद छाबड़ी, महासचिव मनीष गौतम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रणदीप पूनिया, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी राम भगत, खेड़ी कलां स्वास्थ्य केंद्र के एसएमओ डॉ. हरजेंद्र उपस्थित रहे।