फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ठंडी हवाओं से मौसम बना रहा सुहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर में मौसम का मिजाज बदलने से गर्मी का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है। रविवार को सुबह से चल रही ठंडी हवाओं और आसमान में छाए हल्के बादलों के कारण मौसम सुहाना बना रहा। दोपहर में बादलों की आवाजाही से लोगों को तेज धूप और उमस से राहत मिली। शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार और बृहस्पतिवार को शहर में बारिश होने की संभावना है। अगर बारिश होती है तो तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को अक्टूबर की गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में हवा चलने और मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण ठंडक बढ़ सकती है। सुबह और रात के समय मौसम में ठंडक रहने के कारण लोगों को दिन और रात के तापमान के अंतर का भी ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें