फरीदाबाद। त्योहारों की खुशियों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में दीपोत्सव-4.0 का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगोली और नृत्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति और आधुनिक सोच का मेल दिखाया। कार्यक्रम की थीम परंपरा से प्रगति तक रखी गई। इसका उद्देश्य पारंपरिक त्योहारों को रचनात्मकता और पर्यावरण जागरूकता से जोड़ना रहा।
पर्यावरण विभाग और वसुंधरा ईको क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। रंगोली प्रतियोगिता में 10 और नृत्य प्रतियोगिता में 17 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विभागाध्यक्ष एवं क्लब की समन्वयक डॉ. रेणुका गुप्ता ने बताया कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ने का अवसर देते हैं।