फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बृहस्पतिवार को बड़खल विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई। एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद के नेतृत्व में निकली यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान लोगों को घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।
विज्ञापन


एसडीएम त्रिलोक चंद ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव की भावना को बढ़ावा देना है। अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों और जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने आमजन से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और सम्मान बनाए रखने का आह्वान किया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें