फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पेड़ और इंजन से टकराया कंटेनर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। ग्रीनफील्ड क्षेत्र के लक्कड़पुर इंडस्ट्रियल एरिया में देर रात एक तेज रफ्तार कंटेनर पेड़ और रेलवे इंजन से टकरा गया। इस हादसे में कंटेनर चालक तथा एक बाइक सवार घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक केबिन में फंस गया था। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी हालत स्थिर बताई गई है। ग्रीनफील्ड चौकी प्रभारी कृपाराम ने बताया कि पुलिस को हेल्पलाइन 112 से हादसे की सूचना मिली। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया है, इसलिए कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें