फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: टायर फटने से हाइवे पर पलटा कंटेनर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। मथुरा रोड हाइवे पर शनिवार देर रात को बल्लभगढ़ से दिल्ली के पटपड़गंज डिपो जा रहे एक कंटेनर का टायर फट गया। घटना मैगपाई टूरिस्ट कॉम्पलेक्स के सामने की है। टायर फटते ही कंटेनर का संतुलन बिगड़ और वह डिवाइडर पर लगी ग्रिल व बिजली के पोल को तोड़ते हुए नीम के पेड़ से टकराकर पलट गया। हादसे में कंटेनर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव कब्जे में लेकर बीके अस्पताल भिजवाया दिया। रविवार को शव को पोस्टमार्टम परिजनों को सौंप दिया गया है।मृतक की पहचान दिल्ली के गाजीपुर निवासी राजन जैसवाल (39) के रूप में हुई है।
राजन मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला गोरखपुर स्थित अवस्थी उज्जरपार इलाके के रहने वाले थे। उनकी दो बेटियां व एक बेटा है। वह पिछले कई सालों से बल्लभगढ़ डिपो पर कंटेनर चलाते थे। वह यहां से कंटेनर में सामान लादकर दिल्ली के पटपड़गंज डिपो पर पहुंचाते थे। शनिवार देर रात को राजन कंटेनर लेकर दिल्ली जा रहे थे। मैगपाई के पास अचानक उनके कंटेनर का टायर फट गया। वह कंटेनर पर संतुलन नहीं कर पाए। इससे पहले पहले वह कुछ समझ पाते कंटेनर तेजी से सड़क के बीच लगी लोहे की ग्रिल, बिजली के पोल को तोड़ते हुए नीम के पेड़ से टकराकर दूसरी ओर पलट गया। सिर में लगी गहरी चोट के कारण राजन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक के शव को बाहर निकालकर बीके अस्पताल में रखवाया। रविवार को शव को पोस्टमार्टम परिजनों को सौंप दिया गया है। कंटेनर को हाईवे से हटाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दो क्रेन की मदद से करीब तीन से चार घंटे में कंटेनर को हटाया जा सका। इस दौरान कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें