फरीदाबाद। हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम फरीदाबाद द्वारा अनुसूचित जाति के पात्र लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ड्रोन पायलट ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी। यह जानकारी फरीदाबाद में हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के जिला प्रबंधक अजय ने दी। इच्छुक लोग अपने आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, 10वीं की मार्कशीट तथा पासपोर्ट साइज के दो फोटो के साथ हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लघु सचिवालय में दे सकते हैं। सभी इच्छुक पात्र लोग 15 अक्तूबर तक संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह विशेष प्रशिक्षण योजना 18 से 45 वर्ष की आयु वर्ग के पात्र लोगों के लिए है, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय तीन लाख रुपये तक हो और जिन्होंने न्यूनतम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो। ब्यूरो