फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रीपेड मीटर लगाने पर उपभोक्ता को बिल में मिलेगी पांच प्रतिशत की छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- एनआईटी क्षेत्र के करीब 46 हजार उपभोक्ताओं के घर लगे स्मार्ट मीटर
हेमलता रावत
फरीदाबाद। बिजली उपभोक्ता अपने पोस्ट पेड स्मार्ट मीटर को प्रीपेड में बदलकर पांच प्रतिशत की छूट पा सकते हैं। उपभोक्ता फोन के जरिए प्री पेड का विकल्प चुनकर अपने मीटर अकाउंट को रिचार्ज (टॉप अप) करके इस्तेमाल कर सकते है। प्रीपेड मीटर आसानी से ऑनलाइन रिचार्ज सकते है। बिजली निगम की ओर से एनआईटी क्षेत्र के 46 हजार उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लग चुका है।


उपभोक्ताओं के बिल कम करने और लाइन लॉस को घटाने के लिए स्मार्ट मीटरों की योजना तैयार की है। इस योजना के तहत एनआईटी क्षेत्र के करीब एक लाख 10 हजार उपभोक्ताओं के घर स्मार्ट मीटर को लगाया जाएगा। जिसमें से अभी तक 46 हजार उपभोक्ताओं के घर मीटर लग चुके हैं। वहीं अन्य के घरों पर लगने का कार्य चल रहा है। इन मीटरों का सबसे बड़ा फायदा मीटर को प्री पेड करने के बाद पांच फीसदी बिजली के रेट कम लिए जाएंगे। साथ ही मीटर को मोबाइल रिचार्ज की तरह रिचार्ज कर सकेंगे। यह मीटर पूरी तरह से हाईटैक और कंप्यूटरीकृत होंगे। उपभोक्ता अपने मोबाइल फोन के जरिये भी अपने मीटर की मॉनिटरिंग कर सकेंगे। अगर उपभोक्ता घर से बाहर गया हुआ है तो वह मोबाइल के जरिए मीटर पर निगरानी रख सकता है।
विज्ञापन


नहीं कर सकते छेड़छाड़
स्मार्ट मीटर का कंट्रोल बिजली निगमों के पास होगा। अगर कोई उपभोक्ता किसी प्रकार की कोई छेड़छाड़ करता है तो उसकी जानकारी तुरंत निगम के कर्मचारी के पास पहुंच जाएगी।


सोलर के लिए नहीं लगाना पड़ेगा नया मीटर
अगर कोई उपभोक्ता घर में सौर ऊर्जा का उत्पादन करता है तो उसके लिए अलग से मीटर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उपभोक्ता स्मार्ट मीटर को नेट मीटर में बदलने की सुविधा भी है।
विज्ञापन


एप से उठा सकते है फायदा
स्मार्ट फोन पर उपभोक्ता स्मार्ट मीटर एप को डाउनलोड करना पड़ेगा। उसके बाद उपभोक्त्ता स्वत बिजली बिल प्राप्त कर सकेंगे। स्मार्ट मीटर की ओर से सटीक और त्रुटि मुक्त बिल मिलेगा। एप के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन भुगतान कर टॉप अप विकल्प भी मिलता है। इसके अलावा अगर कोई उपभोक्ता पोस्टपेड मीटर को प्रीपेड मीटर में बदलते है, तो उपभोक्ता पांच प्रतिशत छूट का लाभ उठा सकते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें