अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। प्रॉपर्टी टैक्स के बकायेदारों और प्रापर्टी सेल्फ सर्टिफिकेशन के लिए अब एक क्लिक पर व्हाट्सएप नंबर- 9599780878 के जरिए सरकारी लिंक पहुंचेगा। इस लिंक को ओपन कर उपभोक्ता घर बैठे ही अपना प्रॉपर्टी टैक्स भर सकेंगे और प्रॉपर्टी आईडी में गलती मिलने पर अपना ऑब्जेक्शन भी लिंक के माध्यम से निगम को भेज सकेंगे ।
फरीदाबाद नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा के दिशा निर्देश अनुसार एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा के मार्गदर्शन में यह व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया है। यह नंबर नगर निगम का वेरिफाइड नंबर है। इसके द्वारा नागरिकों को प्रॉपर्टी टैक्स का नोटिस और प्रापर्टी टैक्स जमा कराने के लिए लिंक भेजने शुरू भी कर दिए गए हैं।