फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जर्जर सड़क का निर्माण कार्य शुरू, लोगों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय कन्या महाविद्यालय जाने वाली छात्राओं को करना पड़ता था परेशानी का सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। राजकीय कन्या महाविद्यालय नचौली की छात्राओं को बड़ी राहत मिलने वाली है। वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क को अब बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण छात्राओं के साथ-साथ गांववासियों को भी लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
खस्ताहाल सड़क के चलते महाविद्यालय आने-जाने में छात्राओं को पैदल सफर करना पड़ता था। कॉलेज तक पहुंचने के लिए केवल एक बस सुबह छोड़ने आती है और एक ही बस वापस लेकर जाती है। ऑटो या अन्य स्थानीय परिवहन की सुविधा न होने से छात्राओं की मुश्किलें और बढ़ जाती थीं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश के समय इस सड़क पर चलना और भी कठिन हो जाता था। कई बार छात्राओं को फिसलन और गड्ढों के कारण चोट तक लग जाती थी। ग्रामीणों ने कई बार सड़क निर्माण की मांग उठाई थी, जिसके बाद अब प्रशासन ने इस दिशा में कदम बढ़ाया है। सड़क निर्माण शुरू होने से छात्राओं और गांववासियों को आने वाले दिनों में आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। छात्राओं ने उम्मीद जताई है कि सड़क बनने के बाद उनका रोजाना का सफर सुरक्षित और सुगम हो सकेगा।
विज्ञापन





सड़क बनने के बाद छात्राओं व गांव के लोगों को लाभ पहुंचेगा। जर्जर सड़क के कारण कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था लेकिन इससे अब सुविधा होगी । - डॉ. अर्चना वर्मा, प्राचार्य, राजकीय कन्या महाविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें