फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर-61 में चल रहा आधुनिक बस अड्डे का निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




बल्लभगढ़। सेक्टर-61 में प्रस्तावित आधुनिक बस अड्डे का निर्माण कार्य करीब 7 दिन पहले शुरू हो चुका है। बस अड्डे के साथ मल्टीलेवल कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण भी किया जाएगा। यह परियोजना न सिर्फ सार्वजनिक परिवहन को मजबूती देगी, बल्कि शहर के ढांचागत विकास को भी नई दिशा देगी। अभी विभाग की ओर से चहारदीवारी बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य कार्य के लिए निर्माण सामग्री भी प्लॉट पर भेजने का कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

पहले चरण में यहां पर चहारदीवारी के साथ ही पार्किंग एरिया, वाशिंग एरिया, चार्जिंग स्टेशन व बिजली का सब स्टेशन तैयार करने का काम किया जाएगा। सार्वजनिक परिवहन को मजबूती देने के लिए शहर में 310 बस क्यू शेल्टर बनाने की योजना भी तैयार है। इनमें 21 नगर निगम की भूमि पर, 88 राष्ट्रीय राजमार्ग पर, 38 एफएमडीए और 163 पीडब्ल्यूडी की सड़कों पर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें