फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दोबारा शुरू होगा अटल लाइब्रेरी का निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
1.48 करोड़ रुपये की लागत आएगी, साउंड सिस्टम के साथ फायर फाइटिंग सिस्टम भी लगाया जाएगा
विज्ञापन

हेमलता
बल्लभगढ़। सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क में अटल लाइब्रेरी का निर्माण अब दोबारा से शुरू किया जाएगा। निमार्ण कार्य पर एक करोड़ 48 लाख रुपये की लागत आएगी। यहां पर साउंड सिस्टम के साथ फायर फाइटिंग सिस्टम भी लगाया जाएगा। इसको लेकर दोबारा से निविदा जारी की गई है।
पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में टाउन पार्क में लाइब्रेरी बनाने का निर्णय लिया गया था। 25 दिसंबर, 2018 को कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने लाइब्रेरी का शिलान्यास किया था। उस समय एक साल में लाइब्रेरी का निर्माण पूरा करने की बात कही गई थी। अधिकारियों ने बताया कि जिस जगह पर लाइब्रेरी का निर्माण होना था वहां पर काफी संख्या में पेड़ लगे हुए थे। पहले हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने इन पेड़ों को काटने की योजना बनाई थी लेकिन बाद में इन्हें दूसरी जगह शिफ्ट करने का प्लान बनाया।
विज्ञापन

एचएसवीपी की ओर से लगभग 25 पेड़ों को सेक्टर 13 की ग्रीन बेल्ट में शिफ्ट कर दिया है। जिसकी वजह से शिलान्यास के लगभग 10 महीने बाद लाइब्रेरी का निर्माण कार्य शुरू किया गया। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद भी 6 साल में कार्य पूरा नहीं हुआ। बिल्डिंग को बनाने का कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। जिसकी वजह से अभी तक लाइब्रेरी बनकर तैयार नहीं हुई। उसे देखते हुए अब दोबारा से निविदा जारी की गई है। अब एक करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से लाइब्रेरी बनाई जाएगी।
विज्ञापन

अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाई जाएगी
इस लाइब्रेरी में एक ई-लाइब्रेरी भी बनाई जाएगी और अटल बिहारी वायपेयी से जुड़ी चीजों को इसमें रखा जाएगा। इनमें अटल बिहारी वाजपेयी की एक प्रतिमा भी बनाई जाएगी इसके अलावा साउंड सिस्टम भी लगाया जाएगा। आगे से बचने के लिए फायर फाइटिंग सिस्टम का इंतजाम भी किया जाएगा। यह कार्य चार महीने के अंदर पूरा कर दिया जाएगा। जिसके बाद शहर में रहने वाले लोग लाइब्रेरी का फायदा उठा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें