फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर 78 में बनने वाले विज्ञान भवन का निर्माण जल्द होगा शुरू, डीपीआर की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञान भवन का निर्माण जल्द होगा शुरू, डीपीआर की तैयारी
विज्ञापन


पिछले दिनों सीएम की अध्यक्षता में कमेटी की बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी मिली
सेक्टर-78 में बनने वाले भवन पर करीब 427 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के ड्रीम प्रोजेक्ट विज्ञान भवन के संशोधित बजट प्रस्ताव को मुख्यमंत्री की मंजूरी मिल गई है। जल्द डीपीआर तैयार करने के साथ निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। जिससे शहर के विकास को नई रफ्तार मिलेगी। इस परियोजना पर करीब 427 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-78 में आठ एकड़ जमीन पर विज्ञान भवन का निर्माण होना है। इसकी घोषणा वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की थी। सरकार का दावा है कि यह उत्तर भारत का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर होगा। चार वर्ष पहले विज्ञान भवन का निर्माण के लिए 378 करोड़ रुपये को एस्टीमेट मंजूरी मिली थी।
विज्ञापन

एचएसवीपी ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी थी, लेकिन डिजाइन में कुछ बदलाव करने व कुछ नई चीजें शामिल करने की बात कहकर इसे नामंजूर कर दिया गया था और प्राधिकरण को संशोधित प्रस्ताव भेजने के आदेश दिए गए थे। इसके बाद अधिकारियों ने 427 करोड़ रुपये का रिवाइज एस्टीमेट भेजा था, जिसे सीएम की तरफ से मौखिक मंजूरी मिल चुकी है। अब लिखित आदेश का इंतजार है। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर इसके निर्माण की तैयारी की जाएगी। विज्ञान भवन में आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

यह होगी खासियत
योजना के अनुसार, विज्ञान भवन में एक बहुउद्देशीय हॉल बनाया जाएगा। प्रदर्शनी हॉल के साथ 2500, 1000 और 600 लोगों की क्षमता वाले ऑडिटोरियम बनाए जाएंगे। इसके अलावा यहां पर ऑफिस, रेस्तरां, कैफे और कैंटीन बनाए जाएंगे। बेसमेंट में पार्किंग होगी। इसमें दो हजार से अधिक गाड़ियां एक साथ खड़ी हो सकेंगी। शॉपिंग के साथ मनोरंजन के साधन भी विकसित किए जाएंगे।


-

ई-वाहनों के चार्जिंग की होगी सुविधा
विज्ञान भवन में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा। जिससे जिले में बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाई जा सके। साथ इलेक्ट्रिक वाहन ज्यादा से ज्यादा चलन में जाए सकें। इस प्रस्ताव को सरकार ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


-

विज्ञान भवन के संशोधित प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है। इस पर जल्द काम शुरू किया जाएगा। इसके बनने से शहर को देश-दुनिया में एक नई पहचान मिलेगी। - संदीप दहिया, अधीक्षण अभियंता, एचएसवीपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें