फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आईपीएस अधिकारी पर हुए अत्याचार को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार पर हुए अत्याचार व जुर्म करने वालों के खिलाफ व उनके आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक के नेतृत्व में सोमवार सुबह पहले कार्यकर्ता सेक्टर-12 स्थित पेट्रोल पंप पर एकत्र हुए तथा जुलूस की शक्ल में सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय पर धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार आई है समाज के हर वर्ग विशेषकर दलितों पर अत्याचार व जुर्म बढ़े है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में इससे ज्यादा ज्यादती और क्या हो सकती है कि एडीजीपी स्तर के अधिकारी वाई पूरन कुमार आत्महत्या करने पर मजबूर हो गए।
विज्ञापन


यह हरियाणा में दलित अत्याचार का पहला मामला नहीं है बल्कि ऐसे मामले हरियाणा में रोज-रोज होते है। भाजपा की सरकार आरएसएस के एजेंडे पर चलकर दलित अधिकारियों को प्रताड़ित कर रही है। साथ ही उन्हें उच्च पदों पर लगने की बजाय खुड्डे लाइन कर काम करवाती है।

उन्होंने कहा कि देश की संविधान संस्थाएं भी सुरक्षित नहीं है। इससे बड़ा उदाहरण क्या हो सकता है कि न्यायमूर्ति बी आर गवई पर जूता फेंक कर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन सभी कृत्यों की निंदा करती है साथ ही जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती और पीडि़त परिवार को न्याय नहीं मिल जाता है तब तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन




इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता योगेश ढींगड़ा, अशोक रावल, गौरव ढींगड़ा, जमील मलिक, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, राजेंद्र चपराना, डा. सौरभ शर्मा, बाबूलाल रवि, विनोद कौशिक व ईशांत कथूरिया आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें