फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गैस सिलिंडर किल्लत को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलिंडर की कालाबाजारी के भी लगाए आरोप
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। गैस की किल्लत व कालाबाजारी को लेकर तिगांव विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले सराय ख्वाजा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से पल्ला पावर हाऊस काॅलोनी सेक्टर-35 में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का आयोजन वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक रावल, बाबूलाल रवि, नरेश गोयल व दिनेश कौशिक ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक व तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रोहित नागर मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी कांग्रेसियों ने खाली सिलिंडर लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने रसोई गैस की कमी को लेकर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने दूरदर्शिता और समझदारी का परिचय नहीं दिया, जिसके कारण लोगों को रसोई गैस के लिए लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है। एक तरफ सरकार कह रही है कि गैस की कमी नहीं है, वहीं दूसरी तरफ लोगों को केरोसिन देने की बात की जा रही है। अगर गैस की कमी नहीं है तो फिर लोगों को केरोसिन क्यों दिया जा रहा है। इस मौके पर कांग्रेस नेता रोहित नागर ने कहा कि जुमलेबाज भाजपा का चेहरे आम जनता के सामने आ गया है। गरीब, मजदूरों को खाना पकाने के लिए सिलिंडर तक नहीं मिल पा रहे है। केन्द्र व राज्य सरकार लगातार यह दावा कर रही है कि गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें