फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों का बैलगाड़ी पर चढ़कर प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों का जता रहे विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेसियों ने बुधवार को एक बार फिर लघु सचिवायल पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता बैलगाड़ी से लघु सचिवालय पहुंचे और केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम अमित कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उनका नेतृत्व फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला किया।
विज्ञापन

बुधवार को प्रदर्शन के दौरान लखन कुमार सिंगला ने कहा कि प्रधानमंत्री एक तरफ तो गरीबों को राहत देने की बात करते हैं, जबकि दूसरी तरफ सरकार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाकर मध्यम वर्गीय परिवारों की परेशानियां बढ़ा रहे हैं। मन की बात में प्रधानमंत्री की पेट्रोल-डीजल मूल्यवृद्धि पर चुप्पी स्पष्ट करती है कि प्रधानमंत्री मोदी को गरीबों से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें मात्र 40 रुपये प्रति बैरल रह गई है, इसके बावजूद पिछले 25 दिनों में पेट्रोल लगभग 11 रुपये प्रति लीटर और डीजल 9 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है।
इस मौके पर पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, रोहित सिंगला, गोविंद कौशिक, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रियंका भारद्वाज, रेणु चौहान, अनुज शर्मा, राजेश खटाना, कर्मबीर खटाना, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नितिन सिंगला, दीपक रावत, नीरज गुप्ता, गुलाब सिंह, संदीप वर्मा, कपूर चंद अग्रवाल, आकाश सैनी, ललित चौधरी, नवीन रावत, राकेश राजपूत, ओमप्रकाश पंडित, चंद्रपाल, सोनू चौधरी, बालू सिंह सहित अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें