फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फरीदाबाद को क्लीन-ग्रीन बनाने को कांग्रेस ने संकल्प पत्र किया जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के लिए कांग्रेस की ओर से 32 बिंदुओं का चुनावी घोषणा पत्र जारी किया गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को सेक्टर-12 कार्यालय से अपना घोषणा पत्र जारी किया है। कांग्रेस पार्टी ने घोषणा पत्र में कुल 32 बिंदु शामिल किए गए हैं, जिनमें शहर को क्लीन और ग्रीन बनाते हुए आधुनिक सुविधाओं देने की बात कही है। पूर्व मंत्री एवं नूंह विधायक आफताब अहमद और मेयर प्रत्याशी लता रानी चंदीला ने यह घोषणा पत्र जारी किया।
मेनिफेस्टो जारी करते हुए विधायक आफताब अहमद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री फरीदाबाद की गलियों में प्रचार कर रहे हैं। इस कदम से पता चलता है कि भाजपा नगर निगम चुनाव को लेकर डरी हुई है। घोषणा पत्र में महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों, प्रवासियों, आदि की बेहतरी का संकल्प लेते हुए कुल 32 वादे किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि जनता ने उनके मेयर और पार्षद को जिताया तो कांग्रेस नगर निगमों को 2014 से पहले जैसा चमकता हुआ बनाएगी। उन्होंने कहा कि पक्की गलियों का निर्माण, बेहतर स्ट्रीट लाइट लगाना, मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण, रैन बसेरों का निर्माण और शहरों के सौंदर्यीकरण पर ध्यान दिया जाएगा। कॉलोनियों में बारात घर और कम्युनिटी सेंटर व महिला शौचालयों की संख्या बढ़ाने का संकल्प लिया है। कामकाजी महिलाओं के लिए शिशुगृह की स्थापना और महिलाओं के लिए पार्कों में ओपन जिम की सुविधा देने का वादा किया है।
विज्ञापन

ठोस कचरा प्रबंधन की उचित व्यवस्था और शहर को गंदगी मुक्त बनाना उनके पत्र में शामिल है। वहीं नालों की सफाई, नालियां पक्की करवाने, सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण, रखरखाव का वादा किया। कॉलोनियों में पुस्तकालयों की स्थापना, युवाओं के लिए मिनी स्टेडियम, जिले में ट्रामा सेंटर बनाने का वादा किया।
घोषणा पत्र में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार मुक्त नगर निगम, विंडो सिस्टम में सुधार करेगी, प्रॉपर्टी आईडी में सुधार, हाउस टैक्स का सरलीकरण और झुग्गी-झोंपडियों के लिए सुविधा का वादा किया। साथ ही अनियमित कॉलोनियों को नियमित करने, स्ट्रीट वेंडिंग जोन आदि का वादा किया।
प्रेस वार्ता में सह-जिला प्रभारी रोहतास बेदी, प्रदेश प्रवक्ता एवं पलवल जिला के सह-प्रभारी सुमित गौड़, तिगांव के कांग्रेस प्रत्याशी रहे रोहित नागर, बलजीत कौशिक, रिंकू चंदीला, मुकेश शर्मा, एडवोकेट संजीव चौधरी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

-
पूर्व मुख्यमंत्री करेंगे प्रचार
आफताब अहमद ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान स्वयं फरीदाबाद में प्रचार में जुटे हुए हैं। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा सहित पार्टी के बड़े नेता पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे। इस दौरान उन्हाेंने पार्टी विरोधी गतिविधियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें