फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान से पहले भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। मतदान से पहले रविवार रात एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों पर हमलाकर उनकी कार व कार्यालयों में तोड़फोड़ की। मगर दोनों ही पक्षों ने न तो अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दी है और न की कोई बोलने के लिए तैयार है। इससे मतदान के दौरान क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी के कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 12 बजे कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा अपने कुछ समर्थकों के साथ संजय कॉलोनी में डिस्पोजल के पास किसी से मिलने जा रहे थे। जब वे वहां पहुंचे तो कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया और उनकी तीन कारों के शीशे तोड़ दिए। हमले में नीरज शर्मा बाल-बाल बचे। हमलावरों को भाजपा समर्थक बताया जा रहा है, मगर कोई भी इस बारे में बोलने को तैयार नहीं है। इस घटना के करीब एक घंटे बाद कुछ शरारती तत्वों ने नंगला रोड स्थित भाजपा प्रत्याशी नगेंद्र भड़ाना के कार्यालय पर पहुंचकर तोड़फोड़ कर दी। हमला करने वाले कौन लोग थे, इस बारे में किसी को नहीं पता। इस घटना के बारे में नीरज शर्मा व नगेंद्र भड़ाना व उनके समर्थकों से बातचीत की गई तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। दोनों में से किसी ने भी इसकी पुलिस में नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें