फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दुष्कर्म पीड़िता 4 वर्षीय बच्ची की हालत में सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। डबुआ थाना क्षेत्र में 10 फरवरी को 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात के बाद से अस्पताल में भर्ती बच्ची की हालत में अब सुधार हो गया है। जिसके बाद उसे निजी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बच्ची को अब ऑब्जरवेशन के चलते बीके अस्पताल में भर्ती किया गया है। वारदात के बाद बच्ची को पुलिस ने बीके अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से उसे दिल्ली रेफर किया गया। लेकिन पुलिस ने सेक्टर-21ए के निजी अस्पताल में बच्ची को भर्ती कराया था। अस्पताल की ओर से बच्ची का इलाज निशुल्क किया गया।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस उपायुक्त एनआईटी कुलदीप सिंह की ओर से सहायक पुलिस आयुक्त बड़खल के नेतृत्व में एसआईटी टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जावेद उर्फ जाबिद (22) निवासी गांव कुरेशीपुर धौज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शुक्रवार को पीड़िता को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की देखरेख लगातार जारी रहेगी। पीड़िता को ऑब्जरवेशन के लिए बी के अस्पताल में दाखिल कराया गया है। किसी भी तरह की परेशानी पर पीड़िता के परिजन पुलिस से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें