फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 26 को लगेगा नेत्र जांच शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ में 26 जुलाई को निशुल्क किडनी एवं नेत्र जांच शिविर लगाया जाएगा। अमृता अस्पताल और रोटरी क्लब की ओर से यह शिविर बस स्टैंड के पास स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। शिविर में लोगों की सीरम क्रिएटिनिन जांच, किडनी संबंधी चिकित्सकीय परामर्श और मधुमेह से पीड़ित मरीजों की डायबिटिक रेटिनोपैथी स्क्रीनिंग की जाएगी। अमृता अस्पताल की नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. उर्मिला आनंद किडनी संबंधी परामर्श देंगी, जबकि नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. चित्रलेखा डे आंखों की जांच करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें