फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी की विकास परियोजनाएं जून तक पूरी करें: सीईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी की विकास परियोजनाएं जून तक पूरी करें: सीईओ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी की ओर से शहर में चल रहे विकास कार्यों को लेकर डीसी एवं फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ विक्रम सिंह ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि फरीदाबाद स्मार्ट सिटी की सभी विकास परियोजनाएं जून तक पूरी की जाएं। कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फरीदाबाद स्मार्ट सिटी के सीईओ विक्रम सिंह सेक्टर-12 स्थित अपने कार्यालय में स्मार्ट सिटी की विकासात्मक योजनाओं और परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से किया जाए और जो विकास परियोजनाओं पर कार्य करवाए जा रहे हैं वे सभी जून तक पूरा करना सुनिश्चित करें। बैठक में स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के डीजीएम अरविंद सिंह, डीजीएम कुलदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें