फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सील करने के बावजूद डिपो धारक ने कर दिया राशन का ऑनलाइन वितरण

Thu, 22 Jun 2023 06:04 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
डिपो सील फिर भी धारक ने कर दिया राशन का ऑनलाइन वितरण
विज्ञापन

डिपो धारक पर नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने किया था सील

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने बृहस्पतिवार को मौके पर धारक के नहीं मिलने पर पटेल नगर झुग्गी नंबर-चार के राशन डिपो को सील कर दिया। जांच में पाया गया कि डिपो सील होने के बावजूद पीओएस मशीन के जरिए 2.85 क्विंटल गेहूं और 10 किलो चीनी का ऑनलाइन वितरण कर दिया, जबकि लोगों तक वह राशन पहुंचा ही नहीं। थाना सेक्टर-आठ पुलिस ने अनियमितताओं के आधार डिपो धारक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
दस्ते के डीसीपी राजेश चेची ने बताया कि सूचना मिली थी कि राशन डिपो होल्डर किशनपाल अनियमितता बरत रहा है। इस पर उपनिरीक्षक सतीश कुमार एवं खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम डिपो चेक करने पहुंची, लेकिन मौके पर वह नहीं मिला। ऐस में डिपो को सील कर दिया। साथ ही एक नोटिस चिपका दिया गया कि 22 जून की सुबह 10 बजे सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी बल्लभगढ़ कार्यालय पर आकर पुलिस की उपस्थिति में डिपो का भौतिक निरीक्षण कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सील करने से टीम ने जब स्टॉक ऑनलाइन चेक किया तो 4.44 क्विंटल गेहूं तथा 47 किलो चीनी पाई गई। उसके बाद दोपहर पौने तीन बजे डिपो धारक के सहयोगी बलराम ने सूचित किया कि डिपो पर आ गया है। जिस पर टीम ने डिपो को खुलवाया। बलराम ने बताया कि आमतौर पर वह ही राशन वितरण करता है। डिपो की चाबी व पीओएस मशीन उसके पास होती है। डिपो खोलने से पहले स्टॉक में 4.44 किलोग्राम गेहूं तथा 47 किलोग्राम चीनी पाई गई, लेकिन जब डिपो को खोला गया तो ऑनलाइन स्टॉक 1.5 क्विंटल व चीनी 1.45 क्विंटल पाई गई। बाद में टीम ने 2.94 क्विंटल गेहूं कम और 98 किलोग्राम चीनी ज्यादा पाया।

-



पहले भी हो चुकी है छापेमारी
5 दिसंबर 2022- आदर्शनगर में डिपो धारक रविशंकर के अटैच डिपो किशनचंद के यहां छापेमारी की गई थी।



5 दिसंबर 2022 को सुभाष कॉलोनी स्थित डिपो धारक विमल गोयल के डिपो का निरीक्षण किया गया था।



25 मई 2023 को नहर पार भारत कॉलोनी डिपो धारक देवेंद्र कुमार के डिपो का औचक निरीक्षण किया और गड़बड़ी पकड़ी।



13 अप्रैल 2022 इंद्रा कॉलोनी स्थित डिपो धारक प्रेम सिंह के डिपो कार्रवाई की थी।



1 अप्रैल 2023 गांव धौज आलमपुर डिपेा धारक कमल गोला पर कार्रवाई की थी।



28 मार्च 2023 विष्णु कॉलोनी स्थित मनीष कुमार का औचक निरीक्षण किया था।



13 मार्च 2023 अहीरवाडा व भूदत्त कॉलोनी में स्थित डिपो पर कार्रवाई की थी।

20 जून 2023 को कृष्णा कॉलोनी अटैच रामनगर के राशन डिपो का औचक निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें