फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एनआईटी में दूषित पेयजल और लीकेज की शिकायतों का होगा त्वरित समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


छह महीने के लिए निजी एजेंसी संभालेगी मरम्मत की जिम्मेदारी, टेंडर प्रक्रिया शुरू
12.40 लाख रुपये से होगा काम

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। एनआईटी के वार्ड-9 में गंदे पानी की आपूर्ति और पेयजल पाइपलाइनों में लीकेज की शिकायतों से परेशान लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। नगर निगम ने रोजाना आने वाली ऐसी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए विशेष एजेंसी नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए 12.40 लाख रुपये की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। एजेंसी छह महीने तक वार्ड में पाइपलाइन लीकेज और दूषित पानी की शिकायतों पर मौके पर पहुंचकर मरम्मत का काम करेगी।

वार्ड की कई कॉलोनियों में पुरानी पेयजल पाइपलाइन होने के कारण आए दिन लीकेज की समस्या सामने आती है। कई जगह सीवर या गंदे पानी के संपर्क में आने से पेयजल दूषित होने की शिकायतें भी लोगों की ओर से की जाती हैं। इससे घरों में पानी भरने के साथ लोगों को साफ पानी के लिए अतिरिक्त खर्च करना पड़ता है। शिकायत के बाद मरम्मत में देरी होने से समस्या कई बार लंबे समय तक बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचेगी टीम

निगम की योजना के अनुसार चयनित एजेंसी की समर्पित टीम वार्ड-9 में रोजाना आने वाली शिकायतों पर काम करेगी। पाइपलाइन में लीकेज मिलने पर उसकी मरम्मत और दूषित पानी की आपूर्ति की शिकायत मिलने पर संबंधित लाइन की जांच किया जाएगा। इससे लोगों को निगम कार्यालय के चक्कर लगाने और शिकायत के समाधान के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पडेगा।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें