फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र के अजय नगर में हुई मारपीट के मामले में पीड़ित ने पल्ला थाना प्रभारी को 19 जून को शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा शिकायत की प्रतियां एसीपी बल्लभगढ़, डीसीपी फरीदाबाद और पुलिस आयुक्त फरीदाबाद को भी भेजी गई हैं। इस्माइलपुर निवासी रबिंद्र कुमार सिंह ने शिकायत में आरोप लगाया है कि 27 मई को पड़ोस में हुए विवाद के बाद उन्हें और उनके परिजनों पर 25 से 30 लोगों ने लाठी, रॉड से हमला किया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग, फोटो, सीसीटीवी फुटेज और मेडिकल रिकॉर्ड उनके पास मौजूद हैं। रबिंद्र कुमार सिंह ने मामले में हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराएं जोड़ने की मांग की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामला की जांच की जा रही है। संवाद