फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मृत सफाई कर्मियों के परिजनों को मुआवजा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। प्रतापगढ़ एसटीपी और सीवर मेनहोल की सफाई के दौरान जान गंवाने वाले तीन सफाई कर्मियों के परिजनों को नगर निगम प्रशासन ने मुआवजा राशि जारी कर दी है। निगम की ओर से आकाश और अनमोल के परिजनों को 18-18 लाख रुपये तथा जोगिंद्र के परिजनों को 20 लाख रुपये की मुआवजा राशि जारी की गई है।
विज्ञापन


नौ जून को प्रतापगढ़ स्थित एसटीपी की सफाई के दौरान आकाश और अनमोल की मौत हो गई थी। दोनों सफाईकर्मी एसटीपी की सफाई करने के लिए उतरे थे। हादसे में दोनों की जान चली गई। इसके बाद 11 जून को सीवर मेनहोल की सफाई के दौरान जोगिंद्र की भी मौत हो गई थी। लगातार हुए इन हादसों के बाद सफाई कार्य के दौरान सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठे थे।नगर निगम प्रशासन ने अब तीनों मृतक सफाई कर्मियों के परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है। निगम के कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान ने बताया कि सात सितंबर को इस मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। इससे पहले ही निगम प्रशासन की ओर से मुआवजा राशि जारी कर दी गई है। निगम अधिकारियों के अनुसार, मुआवजा राशि संबंधित मृतक कर्मचारियों के परिजनों को उपलब्ध करा दी गई है। इस कार्रवाई से हादसे में जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिवारों को आर्थिक मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें