फरीदाबाद। संजय कॉलोनी चौकी क्षेत्र के सरूरपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी के मालिक ने अपने सहायक के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया है। मालिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसका नाम सुशील प्रताप सिंह है। वह सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के बाग वाली गली का रहने वाला है। उसकी कंपनी सरूरपुर औद्योगिक क्षेत्र में हैं। वह छह सितंबर सुबह करीब 9 बजे इनोवा कार लेकर कंपनी पहुंचे। वहां उन्होंने सहायक ललित उर्फ विक्की को कार की चाबी सफाई के लिए दी और अंदर चले गए। आरोप है कि उनकी कार के डेस्कबोर्ड में सोने का कड़ा रखा हुआ था, जो गायब हो गया। ब्यूरो