फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शादी में मिली डिफेंडर डंपर से टकराई, युवक की मौके पर मौत

विज्ञापन
फरीदाबाद सूरजकुंड पाली रोड पर डंपर से टकराकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद
विज्ञापन
सूरजकुंड रोड पर हुआ हादसा, पत्नी को मायके छोड़कर लौट रहा था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद । सूरजकुंड रोड पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय मयंक भड़ाना की जान चली गई। अनंगपुर गांव का रहने वाला मयंक अपनी तेज रफ्तार डिफेंडर कार से घर लौट रहा था, तभी उसकी कार सड़क किनारे खड़े एक डंपर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मयंक के सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मयंक की शादी पिछले साल ही हुई थी और जिस डिफेंडर कार में यह हादसा हुआ, वह उसे शादी में उपहार स्वरूप मिली थी। रविवार को वह अपनी पत्नी को उसके मायके ओलावास गांव छोड़कर वापस लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ और टक्कर की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। मयंक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया, लेकिन एयरबैग खुलने के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरजकुंड थाना प्रभारी प्रह्लाद सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि डंपर सड़क किनारे किस परिस्थिति में खड़ा था और क्या हादसे के समय सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी। मयंक के पिता सुरेंद्र भड़ाना एक प्रॉपर्टी डीलर हैं और मयंक ने हाल ही में अपनी ग्रेजुएशन पूरी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें