फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ठंडी हवाएं बढ़ा रहीं ठिठुरन, जनजीवन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में इस समय सर्दी अपने चरम पर है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। अनुमान है कि आने वाले हफ्ते में शहर का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहेगा। बर्फीले क्षेत्रों से आ रही तेज और ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हवा की गति भी छह किलोमीटर प्रति घंटा के करीब दर्ज की गई। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके अलावा सुबह-शाम धुंध छाने की भी संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


सुबह और रात के समय ठंड का असर अधिक देखने को मिल रहा है। तेज ठंडी हवाओं के कारण लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों के लिए यह मौसम चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। लोग खुद को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़ों, अलाव और हीटर का सहारा ले रहे हैं। बाजारों में गर्म कपड़ों की खरीदारी भी बढ़ गई है।

तापमान में लगातार गिरावट के दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं विद्यार्थियों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। सुबह के समय ठंडी हवाओं के साथ कंपकंपी महसूस की जा रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं और अगले कुछ दिनों तक यही स्थिति बनी रह सकती है।
विज्ञापन


वायु गुणवत्ता में सुधार
ठंडी हवाओं का एक सकारात्मक असर भी देखने को मिला है। लंबे समय बाद जिले की वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया है। हवा तेज होने के कारण प्रदूषक तत्व वातावरण से हट रहे हैं, जिससे एक्यूआई में गिरावट आई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार बल्लभगढ़ का एक्यूआई 225 और फरीदाबाद का एक्यूआई 234 दर्ज किया गया है, जो पिछले दिनों की तुलना में बेहतर स्थिति मानी जा रही है। इससे लोगों ने कुछ राहत की सांस ली है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि हवाएं इसी तरह चलती रहीं तो प्रदूषण स्तर में और सुधार हो सकता है। हालांकि ठंड को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि लोग अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें, गर्म कपड़े पहनें और ठंड से जुड़ी बीमारियों से बचाव के लिए सावधानी बरतें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें