फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सुबह-शाम बढ़ी ठंड, कोहरे ने दी दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह और शाम के समय ठंड महसूस होने के साथ कोहरे की दस्तक भी शुरू हो गई है। इसके चलते लोगों ने अब गर्म कपड़े पहनकर घरों से निकलना शुरू कर दिया है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सोमवार को भी अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना हुआ है, लेकिन सुबह और शाम तापमान में गिरावट के कारण ठंडक महसूस हो रही है।
विज्ञापन


मौसम सुहावना होने से पार्कों और खुले स्थानों पर लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी है। चिकित्सकों ने बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने, ठंडी हवा से बचने और बच्चों व बुजुर्गों का खास ध्यान रखने की जरूरत है। सर्दी-जुकाम, बुखार या सांस लेने में परेशानी होने पर लापरवाही न बरतते हुए चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें