फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सीएनजी कार में लगी आग, चालक झुलसा

विज्ञापन
फरीदाबाद सेक्टर 85 में चलती कार में लगी आग। स्रोत: वायरल वीडियों
विज्ञापन
सेक्टर-85 में हुई वारदात, लीकेज से हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-85 में शनिवार दोपहर को एक कार में आग लग गई। हादसे में कार चालाक झुलस गया। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

चालक सेंट्रो कार में सीएनजी भरवाकर लौट रहा था। तभी रास्ते में कार के अंदर से गैस की बदबू आने लगी। चालक ने सावधानी बरतते हुए कार को सेक्टर-85 रोड पर एक मैकेनिक को दिखाया, लेकिन गैस लीकेज का सही स्थान नहीं मिल पाया। उसके बाद चालक ने जैसे ही दोबारा कार को स्टार्ट करने की कोशिश की, तब कार में स्पार्किंग के कारण अंदर फैली गैस ने आग पकड़ ली। इस हादसे के दौरान चालक अंदर था। जिससे उसके हाथ व मुंह झुलस गया। उसको स्थानीय लोगों ने तुरंत बाहर निकाला। जिसके बाद उसको एक बाइक सवार ने अस्पताल पहुंचाया। वहीं, पास की सोसाइटी के लोग बाल्टियों में पानी लेकर आग बुझाने में जुट गए। करीब 15 कदम की दूरी पर स्थित एक पंचर की दुकान से लोग भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, हालांकि तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था। सबसे राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानमाल की बड़ी क्षति नहीं हुई।
विज्ञापन




हालांकि पूरी कार जलकर खाक हो गई, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता और तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिक रूप से इसे सीएनजी लीकेज से हुई दुर्घटना माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें