फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: खाद बीज भंडार पर सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने जिले में यूरिया खाद व डीएपी खाद की कालाबाजारी की सूचना पर कई खाद भंडारों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक भंडार पर रिकॉर्ड ठीक पाया गया लेकिन उसके सैंपल विभाग ने लिए। वहीं एक भंडार के मालिक मौके पर नदारद मिले। कई घंटों के इंतजार के बाद जब संचालक बीज भंडार पर नहीं पहुंचा तो टीम ने नोटिस जारी कर दो दिन के अंदर निरीक्षण करवाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

सूचना पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की ओर से आनंद प्रकाश तकनीकी सहायक व संगीता क्वालिटी एंड कंट्रोल निरीक्षक, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की टीम का गठन किया गया। टीम ने बल्लभगढ़ अनाज मंडी स्थित सरकारी दुकान दी बल्लभगढ़ कॉ-ऑपरेटिव मार्केट सोसाइटी के स्टोर में यूरिया व डीएपी खाद का औचक निरीक्षण किया। खाद भंडार पर मौजूद यूरिया व डीएपी खाद के बैग की गिनती की गई जिसका रिकॉर्ड ठीक पाया गया। हालांकि कृषि विभाग के अधिकारियों ने सैंपल ले लिया है जिसे परीक्षण हेतु क्वालिटी कंट्रोल लैब, करनाल भिजवाया जाएगा। इसके बाद टीम शिवम बीज भंडार निकट माता मंदिर चांदी वाला बाग भारत कालोनी ओल्ड फरीदाबाद का निरीक्षण करने पहुंची लेकिन बीज भंडार बंद मिला। टीम ने भंडार को सील करते हुए नोटिस के माध्यम से संचालक को सूचना दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें