फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रॉपर्टी आईडी में धांधली को लेकर नगर निगम में सीएम फ्लाइंग का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। प्राॅपर्टी आईडी के नाम पर लोगों से पैसे लिए जाने और देरी की आ रही लगातार शिकायतों के बाद बुधवार को सीएम फ्लाइंग स्क्वायड ने सारन थाना के सामने स्थित नगर निगम कार्यालय पर छापा मारा। छापे की सूचना मिलते ही निगम कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। निगम में कार्य कराने आए लोग भी बाहर जमा हो गए। सीएम फ्लाइंग टीम ने निगम कार्यालय में चल रही गतिविधियों की जांच की।
छापेमारी के दौरान सीएम फ्लाइंग के उप पुलिस अधीक्षक मुनीष सहगल ने स्वयं कंप्यूटर पर बैठकर निगम अधिकारियों का रिकॉर्ड जांचा। फ्लाइंग टीम के पास पिछले कुछ समय से शिकायतें आ रही थी कि प्रॉपर्टी आइडी बनवाने में या उसको ठीक करवाने में दिक्कतें आ रही हैं। इसके चलते लोगों की प्रॉपर्टी आइडी समय पर नहीं बन रही हैं। इसके अलावा लोगों से पैसे लेने की भी शिकायतें आ रही हैं। टीम ने इसी जानकारी पर छापा मारकर जांच की।
विज्ञापन

टीम ने प्रॉपर्टी आइडी, एनओसी एवं प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने आने वाले लोगों के रिकॉर्ड भी चेक किए। जांच में पता चला कि इसमें कुछ का नाम गलत आईडी से लिंक हो गया। ऐसी स्थिति में क्या कार्रवाई की गई, इसकी जांच टीम ने की। जांच के बाद टीम सभी दस्तावेजों को अपने साथ ले गई। टीम जांच के बाद इसकी रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन

-
विधायक ने भी भ्रष्टाचार की शिकायत पर लगाई थी फटकार
बड़खल की विधायक सीमा त्रिखा का पिछले दिनों एक ऑडियो भी वायरल हुआ था। ऑडियो में प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर पैसे मांगे जाने की शिकायत को लेकर उन्होंने निगम के अधिकारी को जूतों से पिटाई की बात भी कही थी। आरोप था कि इसके बावजूद भी निगम कर्मी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इसकी शिकायत सीएम फ्लाइंग टीम से की गई थी। इसी आधार पर एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में स्थित नगर निगम कार्यालय पर छापेमारी की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें