फरीदाबाद। शहर में विकास कार्यों का मुख्यमंत्री के विशेष सलाहकार राकेश मनोचा ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। सलाहकार ने बड़खल विधानसभा में बनाए जा रहे राजा नाहरसिंह स्टेडियम, ओल्ड फरीदाबाद के निर्माणाधीन अस्पताल और स्कूलों की बिल्डिंग कार्यों की जांच की। निरीक्षण के दौरान धीमी गति से चल रहे कार्य पर नाराजी जाहिर की। साथ ही काम के धीमी गति से चलने का भी कारण पूछा।
अधिकारियों ने बताया कि स्टेडियम का भुगतान के देरी हो रही है। इसलिए ठेकेदार काम करने में देरी कर रहा है जबकि पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने राजा नाहर सिंह स्टेडियम को लेकर मुख्यमंत्री से घोषणा कराई थी। स्टेडियम को कुल 125 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। ओल्ड फरीदाबाद में मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद 30 करोड़ की लागत से 50 बेड का सरकारी अस्पताल बनाया जा रहा है। 14 करोड़ की लागत से सरकारी स्कूल भी बनाया जा रहा है। इनका काम भी काफी धीमी गति से चल रहा है। अस्पताल के बजट को लेकर अधीक्षण अभियंता ओमवीर सिंह को सस्पेंड भी कर दिया गया था। हालांकि अब उन्हें दोबारा से बहाल कर दिया गया है। विशेष एडवाइजर ने अधिकारियों से दोनों प्रोजेक्ट को लेकर जानकारी ली।
वर्जन-
स्कूल और अस्पताल को लेकर सरकार की ओर बजट जारी कर दिया गया था। वहीं स्टेडियम को लेकर भी ठेकेदार का भुगतान भी किया जा रहा है। सीएम के विशेेष सलाहकार कार्य की गति को देखने के लिए आए थे। - डॉ. गरिमा मित्तल, आयुक्त नगर निगम